बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन करने पर पार्टी से निकाले गए पश्चिम बंगाल कांग्रेस के महासचिव
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के महासचिव बिनय तमांग को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। उन पर लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग से बीजेपी उम्मीदवार राजू बिस्टा को समर्थन देने का आरोप है। इस पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने के लिए कांग्रेस कितने लोगों को निष्कासित करेगी?"