बीजेपी में आना चाहते थे कमलनाथ लेकिन संभव नहीं हो सका: कैलाश विजयवर्गीय
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने 'भारत 24' से बातचीत में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कमलनाथ को लेकर कहा है, "कमलनाथ (बीजेपी में) आना चाहते थे लेकिन संभव नहीं हो सका।" उन्होंने कहा, "कुछ बातें सार्वजनिक नहीं की जाती हैं...क्यों संभव नहीं हो सका, यह मैं नहीं बता सकता लेकिन इस बारे में विचार ज़रूर हुआ था।"