बीजेपी में शामिल हुईं पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर, लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव
पंजाब की पूर्व महिला आईएएस अधिकारी परमपाल कौर और उनके पति व शिरोमणि अकाली दल के नेता गुरप्रीत सिंह मलूका गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, परमपाल बीजेपी की ओर से बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। जम्मू-कश्मीर में यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता डॉक्टर जहांज़ेब सिरवाल भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।