बीजेपी में शामिल हुए एमपी के पूर्व मंत्री व पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व छिंदवाड़ा से चार बार कांग्रेस के विधायक रह चुके दीपक सक्सेना शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। 1974 में कांग्रेस पार्टी से जुड़ने वाले दीपक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी हैं। दीपक ने मार्च में कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सत्तारूढ़ दल में उनका स्वागत किया है।