बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता
कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए। मार्च-2024 में गुप्ता ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और पार्टी के दूसरे नेता पर अपमानित करने और चरित्र हनन का आरोप लगाया था। हाल ही में गौरव वल्लभ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।