बीजेपी में शामिल होने के 2 माह बाद सीता सोरेन को जेएमएम ने पार्टी से निकाला
बीजेपी में शामिल होने के करीब 2 महीने बाद सीता सोरेन (हेमंत सोरेन की भाभी) को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दरअसल, सीता सोरेन 19 मार्च को जेएमएम से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गई थीं। बीजेपी ने सीता को दुमका लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।