बीजेपी राज में जेबकतरे बड़ी-बड़ी गाड़ियों से चलने लगे हैं: यूपी में चोरी की घटनाओं पर अखिलेश
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य में चोरी की घटनाओं को लेकर ट्वीट किया है, "बीजेपी राज में जेबकतरे बड़ी-बड़ी गाड़ियों से चलने लगे हैं…क्या यही है बीजेपी के विकास का मॉडल!" दरअसल, सपा ने 'X' पर एक खबर शेयर कर दावा किया है कि कानपुर में 8 महीनों में 612 गाड़ियां चोरी हुईं।