बीजेपी व आरएसएस की विचारधारा महिलाओं को वस्तु के रूप में देखती है: अंकिता केस पर राहुल
उत्तराखंड के रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि बीजेपी व आरएसएस की विचारधारा महिलाओं को वस्तु और दोयम दर्जे के नागरिक के रूप में देखती है। उन्होंने कहा "बीजेपी नेता व उनके बेटे ने अंकिता पर वेश्यावृत्ति के लिए दबाव डाला था...मना करने के बाद वह नहर में मृत मिली।"