बीजेपी व एनसीडब्ल्यू चुप क्यों हैं? प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल पर कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी
कर्नाटक के जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल मामले पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने कहा है, "बीजेपी और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) चुप क्यों हैं?" उन्होंने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व कर्नाटक बीजेपी प्रमुख बीवाई विजयेंद्र को स्कैंडल के बारे में पता था बावजूद इसके बीजेपी ने जेडीएस से गठबंधन किया।"