बीजेपी व कांग्रेस ने हिमाचल को लूटने का काम किया और गाली मुझे दे रहे: अरविंद केजरीवाल
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी और कांग्रेस वालों ने हिमाचल को लूटने का काम किया...और गाली मुझे दे रहे हैं।" केजरीवाल ने कहा, "आपने (हिमाचल की जनता) 30 साल कांग्रेस और 17 साल बीजेपी को दिए...अब एक मौका आपसे मैं मांगता हूं।"