बीजेपी वाले भारतीय क्रिकेट टीम में भी भगवा रंग लेकर आए हैं, यह अस्वीकार्य है: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है, "वे (बीजेपी के लोग) पूरे देश को भगवा रंग से रंग रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हमें अपने क्रिकेट खिलाड़ियों पर गर्व है लेकिन वे लोग यहां पर भी भगवा रंग लेकर आए हैं और हमारे खिलाड़ी भगवा रंग की जर्सी पहनकर प्रैक्टिस करते हैं...यह अस्वीकार्य है।"