बीजेपी वाले हमेशा चुनाव के वक्त हिंसा करवाते हैं: बदायूं की घटना पर राम गोपाल यादव
सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने बदायूं (यूपी) में 2 भाइयों की हत्या और आरोपी को पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मार गिराए जाने की घटना पर कहा है, "बीजेपी वाले हमेशा चुनाव के वक्त हिंसा करवाते हैं।" आक्रोशित लोगों ने आरोपी के सैलून समेत कई दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। बदायूं में तनाव का माहौल बना हुआ है।