बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए जयराम ठाकुर, हिमाचल विधानसभा में होंगे नेता प्रतिपक्ष
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बीजेपी विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया है और वह राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा, "बीजेपी परिवार की हर ज़िम्मेदारी को निभाना हमारी प्रतिबद्धता है।" गौरतलब है, हिमाचल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 25 सीटें जीती हैं।