बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने वीडियो शेयर कर लिखा, बलवाइयों को रिटर्न गिफ्ट
देवरिया (उत्तर प्रदेश) से (बीजेपी) विधायक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूर्व सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पुलिसकर्मी कुछ लोगों को डंडे से पीटते नज़र आ रहे हैं। शलभ ने लिखा, "बलवाइयों को "रिटर्न गिफ्ट"!! मुरादाबाद पुलिस ने इसपर कहा, "यह वीडियो मुरादाबाद से संबंधित नहीं है..फिर भी जांच हो रही है।"