बीजेपी विपक्षी शक्तियों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है: सिसोदिया की गिरफ्तारी पर अखिलेश
शराब नीति मामले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "सिसोदिया की गिरफ्तारी ने साबित कर दिया है कि बीजेपी सरकार 2024 से पहले ही अपनी हार मान चुकी है, इसीलिए अलग-अलग प्रदेशों में विपक्षी राजनीतिक शक्तियों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है।"