बीजेपी सरकार का कार्यकाल 6 माह बचा है, फरवरी-मार्च में होंगे अगले लोकसभा चुनाव: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र की मौजूदा बीजेपी नीत सरकार का कार्यकाल सिर्फ 6 महीने का बचा है। ममता ने कहा, "2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव फरवरी-मार्च में होंगे।" इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव इसी वर्ष हो सकते हैं।