बीजेपी सरकार द्वारा पारित धर्मांतरण विरोधी कानून को निरस्त करेगी कर्नाटक सरकार
कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने पूर्ववर्ती बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पारित धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करने का फैसला किया है। कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में आरएसएस के संस्थापक डॉ. के.बी. हेडगेवार व विनायक दामोदर सावरकर से जुड़े अध्यायों को स्कूल की किताबों से हटाने का निर्णय भी लिया है।