बीजेपी सरकार में कश्मीरी पंडितों की ज़िंदगी खतरे में है: शिक्षिका की हत्या पर सुरजेवाला
कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) में मंगलवार को आतंकियों द्वारा की गई शिक्षिका की हत्या पर कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि बीजेपी सरकार में कश्मीरी पंडितों की ज़िंदगी खतरे में है। उन्होंने कहा, "बीजेपी कब समझेगी कि कश्मीरी पंडित 'एक फिल्म व टीवी डिबेट' नहीं...इंसान हैं।" बकौल सुरजेवाला, पिछले 5-महीनों में 13 कश्मीरी पंडितों की हत्या हुई है।