बीजेपी सांसद ने कहा- 'महुआ मोइत्रा ने नकद लेकर संसद में पूछे सवाल'; उन्होंने दिया जवाब
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा पर 'नकद और उपहार' लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया है। दुबे ने कहा, "मोइत्रा ने बिज़नेसमैन दर्शन हीरानंदानी के हितों का ध्यान रखते हुए संसद में सवाल पूछे...सवाल मुख्यतः अदाणी समूह पर आधारित हैं।" वहीं, मोइत्रा ने कहा, "मैं इस पर सीबीआई जांच का स्वागत करती हूं।"