बीजेपी सांसद ने कहा 'सब्ज़ी काटने वाला चाकू ज़रा तेज़ रखो'; तहसीन ने दर्ज कराई एफआईआर
बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को कहा, "लव जिहाद करने वालों को लव जिहाद जैसा उत्तर दो, अपनी लड़कियों को सुरक्षित रखो...अपने घर में हथियार रखो और कुछ नहीं तो सब्ज़ी काटने वाला चाकू ज़रा तेज़ रखो...पता नहीं कब कैसा मौका आ जाए।" राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने इस बयान के खिलाफ शिवमोगा (कर्नाटक) में एफआईआर दर्ज कराई है।