बीजेपी सांसद ने की पीएम मोदी को भारत रत्न दिए जाने की मांग
बीजेपी सांसद गुमान सिंह दामोर ने गुरुवार को लोकसभा में आम बजट पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की। दामोर ने कहा, "ऐसे प्रधानमंत्री जो समाज के सभी वर्गों का ध्यान रख रहे हैं और उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं...क्या उन्हें भारत रत्न नहीं दिया जाना चाहिए।"