बीजेपी सांसद राजदीप रॉय के असम स्थित आवास से मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव
कछार (असम) ज़िले में बीजेपी सांसद राजदीप रॉय के आवास से 10-वर्षीय लड़के का शव बरामद हुआ है। कछार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुब्रत सेन ने कहा कि शव के गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। बकौल सेन, लड़के की मां 2 साल से अधिक समय से रॉय के घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी।