बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी सपा में हुए शामिल
बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक चुनावी सभा के दौरान इसका एलान किया। गौरतलब है, रीता बहुगुणा जोशी ने मयंक को यूपी चुनाव में लखनऊ कैंट सीट से बीजेपी के टिकट के बदले सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश की थी।