बीजेपी सांसद साक्षी महाराज समेत 5 पर उत्तराखंड में अवैध निर्माण करने को लेकर दर्ज हुआ केस

ऋषिकेश (उत्तराखंड) में एक सहायक इंजीनियर की शिकायत पर उन्नाव (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज समेत 5 लोगों के खिलाफ अवैध निर्माण करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। बकौल पुलिस, इन लोगों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा टिहरी विस्थापित क्षेत्र में सील किए गए निर्माण की सीलिंग तोड़कर दोबारा अवैध निर्माण करने का आरोप है।

Load More