हिमाचल में 0.9% रहा कांग्रेस व बीजेपी को मिले मतों का अंतर, किसे मिले कितने फीसदी वोट?
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बीजेपी से 15 सीटें अधिक मिली है जबकि दोनों के मत प्रतिशत में सिर्फ 0.9% का अंतर है। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 43.9% जबकि बीजेपी को 43% वोट मिले हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) को 1.10%, नोटा को 0.59% और बीएसपी को 0.35% वोट मिले हैं।