बीजेपी से लोकसभा चुनाव लड़ रहीं संदेशखाली केस की पीड़िता को मिली एक्स श्रेणी की सुरक्षा
गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी और संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा को 'X' कैटेगरी की सुरक्षा दी है। राज्य में बीजेपी के 5 अन्य नेताओं को भी सुरक्षा दी गई। झारग्राम, बहरामपुर, जयनगर व मथुरापुर के उम्मीदवारों को 'X' कैटेगरी और रायगंज के उम्मीदवार को 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।