बीजेपी ज़िलाध्यक्ष के पोस्टर पर एमपी में पार्टी के नेता ने किया पेशाब, 6 साल के लिए निष्कासित
भिंड (एमपी) में टोल प्लाज़ा पर लगे बीजेपी के नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष के पोस्टर पर पार्टी के एक पदाधिकारी ने पेशाब किया जिसका वीडियो सामने आने पर पार्टी ने उसे 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बीजेपी ने पदाधिकारी के कृत्य को असहनीय बताया है। आरोपी ने कहा, "पोस्टर से गाड़ियों पर स्क्रैच आ रहे थे...इसलिए उसे उतारा था।"