बीजेपी-आरएसएस ने इसे चुनावी फ्लेवर दे दिया: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राहुल गांधी
नागालैंड में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा, "22 जनवरी का जो कार्यक्रम है वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है।" उन्होंने कहा, "बीजेपी व आरएसएस ने 22 जनवरी के कार्यक्रम को चुनावी फ्लेवर दे दिया है इसीलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इनकार कर दिया।"