बीटेक की 19 वर्षीय छात्रा की बेंगलुरु में दोस्त ने चाकू मारकर की हत्या, खुद को भी किया घायल
बेंगलुरु के एक प्राइवेट कॉलेज में सोमवार को बीटेक की 19-वर्षीय छात्रा की उसके दोस्त ने कथित तौर पर कई बार चाकू मारकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, दूसरे कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहे आरोपी ने अपने सीने पर चाकू मारकर खुदकुशी की कोशिश की जिसका इलाज चल रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों की जानकारी नहीं है।