बीडीएस कोर्स छोड़कर घर से निकला था, एक लीड रोल मिलने में 15 साल लग गए: ऐक्टर यश राज
ऐक्टर मिमोह चक्रवर्ती के साथ एक फीचर फिल्म की शूटिंग पूरी करने वाले बदायूं (यूपी) के रहने वाले ऐक्टर यश राज ने कहा है कि उन्हें लीड रोल मिलने में 15-साल लगे। उन्होंने कहा, "उतार-चढ़ाव से भरा सफर रहा। बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) कोर्स छोड़कर घर से निकला था। मुंबई गया लेकिन 3-महीने में सारे पैसे खर्च हो गए।"