बीते 10 साल सिर्फ घर पर रही, गृहिणियों का काम सबसे कठिन होता है: जेनेलिया
अभिनेत्री जेनेलिया डिसूज़ा ने कहा है कि बीते 10 साल से वह घर पर थीं। उन्होंने कहा, "मैं गृहिणी थी और मैंने कुछ नहीं किया। मैंने अपने रिश्तों को समय दिया और 10 साल तक वही मेरा जीवन था। गृहिणियों का काम सबसे कठिन होता है।" जेनेलिया अपने पति रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित फिल्म 'वेड' में नज़र आ रही हैं।