बीते 12 महीने धरती पर अब तक की सबसे गर्म अवधि के रूप में हुए दर्ज: रिपोर्ट
'क्लाइमेट सेंट्रल' की रिपोर्ट के मुताबिक, धरती पर पिछले 12 महीने (नवंबर 2022 से अक्टूबर 2023) अब तक की सबसे गर्म अवधि के रूप में दर्ज हुए। गैसोलीन, कोयला, प्राकृतिक गैस और अन्य ईंधन के जलने के चलते उत्सर्जित हुई कार्बन डायऑक्साइड और अन्य मानवीय गतिविधियों के कारण नवंबर-2022 से अक्टूबर-2023 के बीच तापमान में असामान्य बढ़ोतरी दर्ज की गई।