बीते 24 घंटे में गोलीबारी की कुछ घटनाएं हुईं, अधिकांश ज़िलों में स्थिति सामान्य: मणिपुर पुलिस
मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बीच राज्य पुलिस ने बताया है कि बीते 24 घंटे में कुछ जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं होने और उपद्रवियों की भीड़ इकट्ठा होने से स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस के मुताबिक, राज्य के अधिकांश ज़िलों में स्थिति सामान्य है। बकौल पुलिस, नियमों के उल्लंघन को लेकर 326 लोगों को हिरासत में लिया गया है।