बीते 5 वर्षों में दिल्ली में क्या रहा चोरी हुए चार पहिया वाहनों की बरामदगी का प्रतिशत?
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बीते 5 वर्षों में दिल्ली में चोरी हुए चार पहिया वाहनों की बरामदगी के आंकड़े बताए हैं। उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा 2018 में 6.46%, 2019 में 6.92%, 2020 में 7.56%, 2021 में 8.09% और 2022 (30 नवंबर तक) में 10.73% रहा।