बीते साल पकड़ा गया शख्स दिल्ली में 300 किलो प्रतिबंधित पटाखों के साथ दोबारा हुआ गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को प्रतिबंधित पटाखे बेचने के आरोप में किरण खुराना नामक 43-वर्षीय शख्स को श्याम विहार से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि खुराना के पास से 300-किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पटाखे मिले हैं और वह पिछले साल भी पटाखे बेचने को लेकर गिरफ्तार हुआ था। गौरतलब है, दिल्ली में पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित है।