बीते हफ्ते मुंबई आने पर उन्होंने कहा था 'पाजी यहां कोई घूरकर नहीं देखता': मूसेवाला पर मीका
गायक मीका सिंह ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को लेकर 'इंडिया टुडे' को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि वह पिछले हफ्ते मुंबई आए थे। बकौल मीका, "मैंने उन्हें आसपास घूमने के लिए अपनी गाड़ी दी...उन्होंने कहा, 'पाजी, यहां तो सुरक्षा गार्ड के बिना घूमने में कोई दिक्कत ही नहीं लगती। कोई घूरकर नहीं देखता है...टेंशन नहीं है'।"