बीपीएससी ने 16 मार्च को होने वाली तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की स्थगित
बीपीएससी ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आगामी 16 मार्च को होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है। बीपीएससी ने बताया कि 15 मार्च को दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है, 16 मार्च को कक्षा 6 से 10 तक के लिए अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी।