बीपीएससी ने 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 32वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 नवंबर से बढ़ाकर 8 नवंबर तक कर दी है। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए शुल्क व विलंब शुल्क का बैंक ड्राफ्ट बनवाकर आयोग कार्यालय में जमा करना होगा। बीपीएससी ने इस संबंध में वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है।