बीपीएससी ने असिस्टेंट इंजीनियर सिविल व मैकेनिकल परीक्षा 2020 का रिज़ल्ट किया जारी

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने असिस्टेंट इंजीनियर सिविल व मैकेनिकल परीक्षा 2020 का रिज़ल्ट जारी किया है। बीपीएससी के अनुसार, असिस्टेंट इंजीनियर मैकेनिकल में कुल 57 अभ्यर्थी जबकि असिस्टेंट इंजीनियर सिविल में कुल 175 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। असिस्टेंट इंजीनियर मैकेनिकल के 61 पदों पर भर्ती के लिए 13 व 14 अक्टूबर 2022 को परीक्षा आयोजित हुई थी।

Load More