बीपीएससी ने असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का रिज़ल्ट किया जारी

बीपीएससी ने असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का रिज़ल्ट जारी कर दिया है जिसमें 43 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बीपीएससी के मुताबिक, सामान्य वर्ग व ईडब्ल्यूएस के लिए कट-ऑफ मार्क्स 119 जबकि सामान्य वर्ग (महिला) के लिए 113 है। असिस्टेंट के 44 पदों के लिए बीपीएससी ने 31 अगस्त, 2023 को परीक्षा आयोजित की थी जिसमें 633 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Load More