बीपीएससी ने कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा का परिणाम किया जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग) के 208 पदों पर हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है जिसमें 439 अभ्यर्थियों में से 202 उम्मीदवार पास हुए हैं। अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा का रिज़ल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है, 208 पदों में से 83 पद अनारक्षित थे।