बीपीएससी ने कक्षा 11 व 12 के 5 और विषयों के शिक्षक पदों के अभ्यर्थियों का परिणाम किया जारी

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने मंगलवार को 11वीं व 12वीं कक्षा के हिंदी के अलावा उर्दू, अंग्रेज़ी, संस्कृत, बांग्ला और मैथिली विषयों के शिक्षक पदों के अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इन कक्षाओं के लिए उर्दू में 145, अंग्रेज़ी में 2,323, संस्कृत में 258, बांग्ला में 1 और मैथिली में 48 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

Load More