बीपीएससी ने की शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की घोषणा, परीक्षा के पैटर्न में किया गया बदलाव
बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने शनिवार को बिहार में शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के शेड्यूल का एलान किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा एक दिन में होगी और क्वॉलिफाइंग प्रश्नों की संख्या घटाकर 30 की गई है जबकि परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे। अभ्यर्थी 10 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और अंतिम तिथि 25 नवंबर 2023 है।