बीपीएससी ने गलती से 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में अभ्यर्थी को घोषित किया सफल
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम में गलती से प्रखंड अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी के अंतर्गत कुमारी विद्या कृपा मूर्ति को सफल घोषित कर दिया था। बीपीएससी ने बताया कि विद्या का रिज़ल्ट रद्द कर दिया गया है। बीपीएससी ने विद्या की जगह अब निधि सिंह को सफल घोषित किया है।