बीपीएससी ने जारी किया पहले चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का सप्लीमेंट्री रिज़ल्ट
बीपीएससी ने पहले चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का सप्लीमेंट्री रिज़ल्ट जारी कर दिया है। बीपीएससी के अनुसार, कक्षा 1-5 के लिए 488 अभ्यर्थी, कक्षा 9-10 के हिंदी के लिए 104, अंग्रेज़ी के लिए 353 व विज्ञान के लिए 660 और कक्षा 11-12 के अंग्रेज़ी के लिए 11 व गणित के लिए 2 समेत 2773 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।