बीपीएससी ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आज (गुरुवार) से लेकर 20 अगस्त तक अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के कोड से जुड़ी जानकारी 21 अगस्त को उपलब्ध कराई जाएगी। यह परीक्षाएं 24-26 अगस्त तक दो पालियों में होंगी।

Load More