बीपीएससी ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों पर जारी किया बयान
बीपीएससी ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों पर बयान जारी किया है। बीपीएससी के अनुसार, 15 मार्च को परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर लीक होने के ठोस सबूत नहीं हैं। बकौल बीपीएससी, आयोग को जब पेपर लीक होने की प्रथम सूचना मिली तब तक पहली पाली की परीक्षा खत्म हो चुकी थी।