बीपीएससी ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए जारी किए निर्देश
बीपीएससी ने 15 मार्च को होने वाली तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। बीपीएससी ने कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा और कदाचार में लिप्त पाए जाने पर अभ्यर्थी को 5 साल के लिए बीपीएससी की परीक्षाओं से वंचित किया जाएगा।