बीपीएससी ने पहले चरण में नियुक्त हुए 31 शिक्षकों की नियुक्ति की रद्द
बीपीएससी ने नालंदा में पहले चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में नियुक्त हुए 31 शिक्षकों की नियुक्ति रद्द कर दी है जिनमें कक्षा 9-10 के 8 और कक्षा 11-12 के 14 शिक्षक भी शामिल हैं। बीपीएससी के अनुसार, काउंसलिंग या स्कूल में योगदान के समय पेश किए गए शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर शिक्षक नियुक्ति योग्य नहीं पाए गए।