बीपीएससी ने पेपर लीक होने के बाद रद्द की तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा

बीपीएससी ने बीते 15 मार्च को हुई तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा को पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दिया है। बीपीएससी ने कहा, "आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि परीक्षा से पहले ही इस परीक्षा के प्रश्न-पत्र संगठित गिरोह के पास पहुंच गए थे।" बकौल बीपीएससी, इस परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

Load More